कांवड़ लेकर पहुंचे विधायक का स्वागत
बापौली | पूर्वजोंकी परंपरा को आगे बढ़ाते हुए भिवानी के भाजपा विधायक घनश्याम सर्राफ हरिद्वार से पैदल गंगाजल लेकर अपने साथियों के साथ कांवड़ लेकर गुरुवार को सनौली खुर्द पहुंचे। उनका सर्व ब्राह्मण सभा के पूर्व जिला अध्यक्ष सुरेंद्र शर्मा भाजपा नेता मंजीत फौर ने स्वागत किया। इस दौरान विधायक सर्राफ ने बताया कि वह पिछले 34 वर्षों से पैदल कांवड़ ला रहे हैं। उन्होंने कहा कि वो गंगाजल को महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर 17 फरवरी को भिवानी स्थित शिव मंदिर में शिवलिंग पर चढ़ाएंगे। सर्राफ ने बताया कि वह 7 फरवरी को हरिद्वार से गंगाजल लेकर चले थे। विधायक ने कहा कि उन्होंने अपने बुजुर्गों से प्रेरित होकर ही कांवड़ लाना शुरू किया था। विधायक सर्राफ के साथ हरिद्वार से कांवड़ लेकर आने वालों में अजय परमार, सुरेश गोयल, विजय गुप्ता, बबुल यादव तनिश गुप्ता मौजूद थे। इस मौके पर सुरेंद्र ब्यास, कुलदीप कौशिक, रणजीत शर्मा, रामकुमार, बीरबल धीमान, शिवकुमार, देवेंद्र मौजूद रहे।