किसान के ट्रैक्टर में लगाई आग, केस दर्ज
सनौली | शिमलागुजरान निवासी एक किसान के ट्रैक्टर-बुग्गी में बुधवार देर रात कुछ लोगों ने आग लगा दी। ग्रामीणों ने पानी मिट्टी डालकर इसे बुझाया। इसके बावजूद भी इसकी एक साइड जल गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है। शिमला गुजरान निवासी कृष्ण का ट्रैक्टर-बुग्गी गांव से बिहौली जाने वाली सड़क स्थित एक प्लॉट में खड़ा था। बुधवार देर रात 11 बजे कुछ लोगों ने इसमें आग लगा दी। उसने पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। इस संदर्भ में एसएचओ रामकुमार ने बताया कि ट्रैक्टर-बुग्गी में आग लगने की सूचना मिली थी। ट्रैक्टर मालिक से पूछने पर बताया कि उसकी किसी के साथ कोई रंजिश नहीं है। मामले की जांच की जा रही है।