- Hindi News
- चीफ इंजीनियर नहीं कर रहा है कर्मचारियों के काम : कटारिया
चीफ इंजीनियर नहीं कर रहा है कर्मचारियों के काम : कटारिया
कर्मियों की अनदेखी पर रोष जताया
कर्मी बोले -अटकी हुईं हैं कई फाइलें
केंद्रीयपरिसंघ के आह्वान पर सोमवार को हरियाणा स्टेट इलेक्ट्रिसिटी बोर्ड वर्कर यूनियन की यूनिट प्रधान राज सिंह कटारिया की अध्यक्षता में समस्याओं को लेकर गेट मीटिंग हुई। इसमें बिहौली, समालखा 220 केवीए पावर हाउस के कर्मचारियों ने हिस्सा लिया। कर्मचारियों ने चीफ इंजीनियर पंचकूला के खिलाफ प्रदर्शन किया।
कटारिया ने कहा कि लगभग एक साल से चीफ इंजीनियर कर्मचारियों के काम नहीं कर रहा है और हर कार्य को शक की निगाह से देखता है। इस कारण उनके खिलाफ कर्मचारियों में रोष है।
उन्होंने कहा कि तीन दिन से धरना प्रदर्शन जारी रहेगा, यह तब तक रहेगा, जब तक चीफ कर्मचारी नेताओं को बुलाकर बात नहीं करता और कर्मचारियों की शिकायतों का समाधान नहीं करता है। इस अवसर पर रणबीर प्रधान बिहौली, योगेश त्यागी, नरेश, कर्ण सिंह, विजय, रमेश, सुरेश कुमार, अशोक कुमार, सतीश शर्मा, रविंद्र, नफे सिंह, सुनील जेई, रणधीर सिंह मौजूद रहे।
सनौली | छाजपुरसब डिविजन बिजली निगम प्रांगण में कर्मचारियों की समस्या का समाधान होने पर गेट मीटिंग हुई इसकी अध्यक्षता राधेश्याम सब यूनिट प्रधान ने की। इस दौरान जायज मांगों की अनदेखी करने पर कर्मचारियों ने रोष जताया। इस अवसर पर गुलाब सिंह, अजब सिंह, राम बच्चन, राजबीर, नंदलाल, दयानंद पवार मौजूद रहे।
मतलौडा | स्थानीयपावर हाउस में समस्याओं के समाधान होने पर बिजली कर्मचारियों ने विभाग के चीफ इंजीनियर पंचकूला सुरेश कुमार के खिलाफ नारेबाजी की। उन्होंने आरोप लगाया कि कर्मचारियों की फाइलों को अटका कर रख जाता है। कर्मचारी नेता प्रताप सिंह ने कहा कि यूनियन की ओर से जून में कई लोगों की प्रमोशन, चार्जशीट, सीनियर, जूनियर की लिस्ट समेत कई कार्य करवाने के लिए फाइलें दी थी। तीन महीने बीत जाने के बाद भी इन पर निर्णय लेना तो दूर उन्हें मंगवाकर भी नहीं देखा गया है। इससे कर्मचारियों में रोष है। मंच संचालन तेजबीर कालिया ने किया। इस अवसर पर प्रधान सतीश नांदल, परमिंद्र मलिक, राजपाल, रणधीर नारा, रामफल गुलिया, बलवान, रघुबीर सिंह वेद सिंह मौजूद रहे।