- Hindi News
- बिजली की लाइन पर पेड़ टूटकर गिरा, सप्लाई बाधित
बिजली की लाइन पर पेड़ टूटकर गिरा, सप्लाई बाधित
सनौली | जलमाणारोड पर रविवार को तेज हवा से एक पेड़ टूटकर बिजली की लाइन पर गिर गया। इससे गांव की बिजली 24 घंटे गुल रही। लोगों को पेयजल की सप्लाई नहीं हो सकी। ग्रामीण आनंद, सुभाष, कृष्ण, कर्मवीर, रामफल, पालेराम, रामधन ने बताया कि बिजली के आने से रात को गांव में अंधेरा छाया रहा। वहीं लोगों को पीने के पानी की परेशानी का भी सामना करना पड़ा। इस बारे में छाजपुर सब डिविजन बिजली निगम के एसडीओ अनिल श्योकंद का कहना है कि जल्द ही बिजली की टूटी लाइन को ठीक कराया जाएगा।