पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • धान के कम भाव मिलने पर प्रदर्शन

धान के कम भाव मिलने पर प्रदर्शन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
धानका भाव कम मिलने पर किसानों ने मंडी में प्रशासन धान व्यापारियों के खिलाफ प्रदर्शन किया। किसान बजिंद्र बापौली, जनेसर, कंवरपाल, बाबूराम, रामधन, राजेंद्र का कहना है कि पिछले तीन दिनों से अनाज मंडी बापौली में पूसा बासमती 1509 को बेचने के लिए आए हुए हैं। इसके भाव बहुत ही कम दिए जा रहे हैं। पिछले वर्ष धान का भाव 3500 से 4 हजार रुपए क्विंटल तक रहा था। इस साल घटकर 25 सौ रुपए ही मिल पा रहा है। धान का भाव नहीं मिलने पर किसानों में प्रशासन के खिलाफ रोष है।

उन्होंने विभाग को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर जल्द ही धान के भाव में बढ़ोतरी नहीं की गई तो वे मजबूर होकर मंडी में धरना देंगे। इस बारे में मंडी सचिव अशोक शर्मा का कहना है कि धान की खरीद कराई जाएगी और किसानों को किसी भी तरह की परेशानी नहीं होने दी जाएगी।

मंडी में धान के भाव कम मिलने पर प्रदर्शन करते किसान।