- Hindi News
- तहसील में नहीं हो रही रजिस्ट्रियां, सौंपेंगे डीसी को शिकायत : रत्तन
तहसील में नहीं हो रही रजिस्ट्रियां, सौंपेंगे डीसी को शिकायत : रत्तन
सनौली | यमुनासे सटे खादर क्षेत्र की शामलात भूमि को लेकर शुक्रवार को बापौली में 15 गांवों के किसानों की पंचायत हुई। इसकी अध्यक्षता यमुना सुधार समिति के प्रदेशाध्यक्ष रत्तन सिंह रावल एडवोकेट ने की। इस दौरान किसानों ने बताया कि पिछले कुछ दिनों से तहसील बापौली में उनके क्षेत्र के गांवों की शामलात भूमि की रजिस्ट्रियां और गिरदावरी बंद कर दी है। इससे उनके सभी कामकाज तो बंद हो गए है। उनको जमीनों पर कृषि ऋण संबंधी भी समस्याएं हो रही हंै। इससे भूमि मालिकों को परेशानी उठानी पड़ रही है।
एडवोकेट रत्तन सिंह रावल ने किसानों को भरोसा दिलाया कि इसके लिए सभी किसान एकजुट होकर अपनी समस्याएं जिला उपायुक्त को बताएंगे। जल्द ही क्षेत्र के किसान अपनी समस्याओं को लेकर जिला उपायुक्त को मांग पत्र सौंपेंगे। इस बैठक में सरपंच नर सिंह रावल, सुरेश, बलवान, महाबीर, नरेश, प्रमोद, हारुण, यामिन मौजूद रहे।
इस बारे में नायब तहसीलदार बापौली विजय कुमार का कहना है कि उच्चाधिकारियों से बात कर आगामी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी