- Hindi News
- बिश्नोई बंधु कांग्रेस की बी टीम की तरह काम कर रहे हैं : राजेंद्र चौधरी
बिश्नोई बंधु कांग्रेस की बी टीम की तरह काम कर रहे हैं : राजेंद्र चौधरी
समालखा, सनौली | टिकटमिलने से नाराज हजकां के प्रदेश सचिव राजेंद्र चौधरी ने गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि टिकट को बेचा गया है। उन्होंने कहा कि कई लोगों का मकसद पार्टी को आगे बढ़ाना नहीं, बल्कि भाजपा को हराने के लिए कांग्रेस को फायदा पहुंचाना है। वो कांग्रेस की बी टीम की तरह काम कर रहे हैं। इस दौरान उनके कार्यालय में लगे पार्टी के झंडे को उनके समर्थकों ने जलाते हुए नारेबाजी की।
पत्रकारों से बातचीत करते हुए राजेंद्र चौधरी ने कहा कि जहां कहीं भी बिश्रोई परिवार चुनाव लड़ेगा वह लोगों के बीच जाकर उनका विरोध करेंगे। उन्हें टिकट देकर समालखा की जनता की भावनाओं के साथ खिलवाड़ किया गया है। जबकि दो महीने पहले उनकी टिकट होने और हलके में जाकर प्रचार करने के लिए भी कहा गया था। बिश्रोई को टिकट काटने का खामियाजा समालखा ही नहीं पूरे प्रदेश में भुगतना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि वह फिर से अपने स्वयं शक्ति संगठन को मजबूती से आगे लाते हुए जनता की सेवा में कार्यरत हो जाएंगे। साथ ही जनता को ऐसी राजनीति से सचेत रहने के लिए आगाह करेंगे। इस अवसर पर स्वयं शक्ति संगठन की अध्यक्षा संतोष चौधरी, सतीश, जोगिन्द्र, ईशम सिंह, हवा सिंह, जोनी, कमल, अजय, वीरेंद्र , सुधीर, कंवरपाल, नरेश उपस्थित रहे।
वहीं पार्टी नेता एवं करनाल लोकसभा प्रभारी डीएन त्यागी ने चौधरी द्वारा लगाए गए आरोपों को निराधार बताया है। उन्होंने कहा कि टिकट मिलने से चौधरी इस तरह के आरोप लगा रहे हैं। पार्टी ने टिकट के लिए किसी से कोई पैसे की मांग नहीं की।
बापौली में भी रोष
इसके अलावा राजेंद्र चौधरी के समर्थकों ने बापौली अनाजमंडी में हजकां मुखिया कुलदीप बिश्नोई का पुतला फूंककर रोष जताया। सुंदर, सतीश, कंवरपाल, महाबीर, प्रताप, विक्रम, रमेश, अमरपाल, ईशम सिंह, राजपाल पंडित, सेठपाल, बिल्लू ने कहा कि चौधरी ने हलके में प्रचार करते हुए कई लोगों को पार्टी से जोड़ा था। इसके बावजूद उन्हें टिकट नहीं दिया गया, ये गलत है। इसका खामियाजा हजकां को भुगतना पड़ेगा।वहीं इस बारे में हजकां पार्टी से नामांकन भरने वाले कर्ण सिंह पसीना ने कहा है कि जो नाराज है, उन्हें मनाया जाएगा।
समालखा. राजेंद्रचौधरी को टिकट मिलने सेे झंडे बैनर को जला नारेबाजी कर अपनी भड़ास निकालते हुए।