पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मौसम की मार, आधी हुई इस साल पैदावार

मौसम की मार, आधी हुई इस साल पैदावार

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सतनालीक्षेत्र के गांवों में इस बार बारिश कम हुई। इसके चलते ग्वार बाजरे की कम पैदावार हो रही है। इससे आर्थिक तंगी का सामना कर रहे किसानों में मायूसी बनी हुई है। किसानों ने मुआवजा देने की मांग की है।

क्षेत्र के प्रगतिशील किसान माधोगढ़ के पूर्व सरपंच राजकुमार लांबा नांगलमाला के सरपंच किसान कृष्ण कुमार समेत क्षेत्र के अनेक किसानों का कहना है कि इस बार क्षेत्र में मानसून कम सक्रिय रहा है। कम बारिश की कमी से इस बार जिले के अधिकतर गांव गए हैं। कम बारिश ने किसानों के अरमानों पर पानी फेर दिया है। किसानों ने सोचा कि बाजरा फसल की बुआई कर, बंपर पैदावार करेंगे, लेकिन बिजाई के समय बारिश नहीं हुई तो किसानों को पछेती बिजाई करनी पड़ी। उसके बाद रुक रुक कर होती रही। हलकी बारिश से फसल ठीक-ठाक हो गई थी, अगस्त माह के आखिरी दिनों में बारिश कम होने से फसल ढंग से पक नहीं पाई।

सतनाली. खेतमें लगा बाजरे की बालियों का ढे़र।