पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • ग्रामीणों ने की सीहमा विकास खंड में कॉलेज बनाने की मांग

ग्रामीणों ने की सीहमा विकास खंड में कॉलेज बनाने की मांग

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अटेलीनारनौल क्षेत्र को मिला कर नया विकास खंड सीहमा बनाया गया था। इस विकास खंड मे कॉलेज नहीं होने के कारण उच्च पढ़ाई के लिए काफी परेशानी उठानी पड़ रही है। क्षेत्र में कॉलेज बनाने की मांग एक बार फिर से जोर पकड़ने लगी है। कॉलेज की मांग को लेकर सीहमा समेत आसपास के दर्जनों गांवों के सरपंच और लोग प्रदेश के शिक्षा मंत्री प्रो रामबिलास शर्मा से मिलकर सीहमा में कॉलेज बनाने की मांग रखने की योजना बना रहे है।

सीहमा के सरपंच नरेश कुमार, कलवाड़ी के कमल कुमार,सागरपुर के भरपूर सिंह,भीम सिंह आदि ने बताया कि सीहमा में कॉलेज बनाने की मांग वर्षों पुरानी है। सीहमा को ब्लॉक का दर्जा सतनाली से पहले मिला था, लेकिन वहां कॉलेज पहले शुरू हो गया है, जबकि सीहमा में कॉलेज बनाने की मांग आज तक पूरी नहीं हुई। सीहमा और इसके आसपास के गांव खामपुरा, सागरपुर,अटाली, दौंगड़ा अहीर, दौंगड़ा,जाट-मेई,हुडिना-कुक्सी,खासपुर,खतरीपुर,अकबरपुर-नांग लिया, मित्रपुरा,फैजाबाद-दुलोठ-जाट,दुबलाना-गुवानी,डेरोली अहीर,डेरोली जाट से सैंकड़ों संख्या में लड़के और लड़कियां कॉलेज की पढ़ाई के लिए रोज नारनौल-महेन्द्रगढ-अटेली बसों में जाने को मजबूर है वहीं कई लड़कियां परेशानी और कॉलेज की अधिक दूरी और लगने वाले समय के चलते बीच में पढ़ाई छोड़ देती है। सीहमा और इसके आसपास के दर्जनों गांवों की आबादी की बात करे तो लाखों में है, लेकिन 15 किलोमीटर की दूरी में कोई सरकारी कॉलेज नहीं है वहीं सीहमा से अटेली सड़क मार्ग पर कोई सरकारी बस सेवा सालों से बंद है वहीं महेन्द्रगढ जाने के लिए दौंगड़ा या फैजाबाद पहुंचकर बस का इंतजार घंटों करना पड़ता है।