- Hindi News
- सड़क दुर्घटना में युवा इनेलो के पूर्व उपाध्यक्ष की मौत
सड़क दुर्घटना में युवा इनेलो के पूर्व उपाध्यक्ष की मौत
सामान्य अस्पताल में प्राथमिक उपचार के दौरान हादसे में घायल छात्र अंकित।
युवा इनेलो के पूर्व उपाध्यक्ष अमित के मौत पर सामान्य अस्पताल में शोक संतप्त इनेलो नेता एवं जिला परिषद प्रमुख सुरेन्द्र कौशिक अन्य।
महेंद्रगढ़ | कुराहवटारोड पर शनिवार सुबह गांव दोराली के समीप जायलो गाड़ी बाइक की टक्कर हो गई। इससे बाइक पर सवार दसवीं कक्षा के दो छात्र घायल हो गए। घायलों में एक छात्र की गंभीर हालत को देखते हुए उसे पीजीआई रेफर कर दिया गया है। गांव कुराहवटा निवासी अंकित अपने पिता के साथ बाइक पर सवार शनिवार सुबह परीक्षा देने के लिए डीगरोता जा रहा था। उनके साथ गांव का ही एक अन्य छात्र अपिन भी था। उनकी बाइक गांव से निकल जब दोराली के नजदीक पहुंची तो सामने से रही जायलो बाइक की टक्कर हो गई। इससे बाइक सवार अंकित अपिन घायल हो गए। दोनों घायलों को इलाज के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां अंकित की गंभीर हालत होने के कारण उसे पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
भास्कर न्यूज|महेंद्रगढ़
सतनालीरोड पर शुक्रवार रात को एक अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी। इससे बाइक सवार युवा इनेलो महेंद्रगढ़ के पूर्व उपाध्यक्ष की मौत हो गई। पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ केस दर्ज कर शव का सामान्य अस्पताल में पोस्टमार्टम कराकर अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को सौंप दिया है।
शहर की आदर्श कॉलोनी निवासी अमित उर्फ मोनू युवा इनेलो महेंद्रगढ़ का पूर्व उपाध्यक्ष था। वर्तमान में वह झुंझुनू प्राइवेट स्कूल में कैंटीन चला रहा था। शुक्रवार शाम को वह बाइक पर सवार होकर महेंद्रगढ़ के लिए चला था। जब वह बलाना मंदिर के समीप पहुंचा तो अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। बाद में उसकी मौत हो गई। पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ केस दर्ज कर सामान्य अस्पताल में पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया है। अमित की मौत की सूचना मिलते ही इनेलो कार्यकर्ताओं में शोक की लहर दौड़ गई और सुबह पोस्टमार्टम के समय सामान्य अस्पताल में कार्यकर्ताओं की भीड़ एकत्रित हो गई।