पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पुलिस ने बरामद की चोरी की गई पिकअप गाड़ी

पुलिस ने बरामद की चोरी की गई पिकअप गाड़ी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पुलिस ने बरामद की चोरी की गई पिकअप गाड़ी

भास्कर न्यूज|सतनाली

करीब10 दिन पूर्व 6 सितंबर को लोहारू चौक से चोरी की गई पिकअप गाड़ी को सतनाली पुलिस ने लोहारू रेलवे स्टेशन के सामने से लावारिश हालत में बरामद किया। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर यह कार्रवाई की।

थाना प्रभारी सुरेंद्र फौगाट ने बताया कि पुलिस को गांव सुरेहती जाखल निवासी सोमवीर ने बताया था कि गत 6 सितंबर की रात को उसने अपनी गाड़ी लोहारू चौक पर खड़ी कर दी तथा सोने के लिए पास ही किसी स्थान पर चल गया। जब उसने सुबह उठकर देखा तो पिकअप गाड़ी वहां नहीं थी।

इस पर उसने पुलिस को शिकायत कर गाड़ी बरामद करने की गुहार लगाई थी। बहरहाल पुलिस ने पिकअप गाड़ी को बरामद कर लिया है। कोर्ट कार्रवाई के बाद सोमवीर के सुपुर्द कर दी जाएगी।