पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कबड्डी में गहली, बास्केटबॉल में कनीना अव्वल

कबड्डी में गहली, बास्केटबॉल में कनीना अव्वल

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
खेलएवं युवा कार्यक्रम विभाग, हरियाणा की ओर से राजीव गांधी खेल अभियान के तहत शनिवार को नेताजी सुभाष चन्द्र बोस स्टेडियम, नारनौल में लड़कों की जिला स्तरीय खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में एथलेटिक्स, कबड्डी, बास्केटबाल, वालीबाॅल, हैंडबाल, फुटबाल, कुश्ती, हाकी, जूडो, शाटपुट , हेमर थ्रो बाॅक्सिंग खेलों का आयोजन किया। प्रतियोगिता में सर्दी के बावजूद जिले भर के खिलाडिय़ों ने भाग लेकर अपनी प्रतिभा दिखाई। प्रतियोगिता में विजेता रहे प्रतिभागियों टीमों का राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयन किया गया। कबड्डी में ग्राम पंचायत गहली की टीम पहले, राजकीय मिडिल स्कूल, धानौता की टीम दूसरे लार्ड कृष्णा सीनियर सेकेंडरी स्कूल, सिहमा की टीम तीसरे स्थान पर रही। बास्केटबॉल में कनीना की टीम विजयी रही। ऐसली सीनियर सेकेंडरी स्कूल अटेली की टीम दूसरे सिहमा की टीम तीसरे स्थान पर रही।

दौड़में ये जीते

100मीटर की दौड़ में निजामपुर का नवीन सबसे तेज दौड़ा। 400 मीटर में गांव खातोद का रिजवान विजयी रहा। 3000 मीटर में सतनाली के साविर ने बाजी मारी। शाटपुट में गांव सिहमा का रविंद्र प्रथम रहा। लंबी कूद में गांव सिहमा का राहुल विजेता रहे। डिस्कस थ्रो में गांव डुलाना के इंद्रजीत ने बाजी मारी। रिले दौड़ 4 गुणा 100 मीटर में खातोद का शक्ति सिंह, प्रीतम, सचिन, संदीप, परीक्षित जयकुमार विजयी रहे।

जूड़ोंमें भारवर्ग के मुकाबले : जूडोमें 42 किलोग्राम भार वर्ग में गांव सिलारपुर का विकास, 46 किलोग्राम भार वर्ग में सलूनी का सचिन, 50 किलोग्राम भार वर्ग में सलूनी का विकास, 55 किलोग्राम भार वर्ग में सलूनी का अरविंद, 60 किलोग्राम भार वर्ग में मित्रपुरा का विनय, 66 किलोग्राम भार वर्ग में सलूनी का दीपक 73 किलोग्राम भार वर्ग में शहरपुर का कर्ण सिंह विजयी रहे।

इन्होंनेदी प्रतिद्वंद्वी को पटकनी : कुश्तीमें 42 किलोग्राम भार वर्ग में सतनाली का संजय, 46 किलोग्राम भार वर्ग में बाघोत का बलबीर, 50 किलोग्राम भार वर्ग में बाघोत का रवि कुमार, 54 किलोग्राम में बाघोत का विजय कुमार, 58 किलोग्राम में कटकई का रविंद्र 69 किलोग्राम में बाघोत का अनिल प्रथम रहा।

इनखिलाड़ियों के मुक्कों ने दिखाया दम : बॅाक्सिंगमें 46 किलोग्राम भार वर्ग में रिवासा का मुकेश, 48 किलोग्राम में बुचोली का मोहित, 52 किलोग्राम में सतनाली का निख