पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • करंट की चपेट आने से व्यक्ति की मौत

करंट की चपेट आने से व्यक्ति की मौत

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सतनालीकस्बे के गांव पथरवा में करंट की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई। पुलिस ने मृतक के छोटे भाई नवीन के बयान पर इत्तफाकियां कार्रवाई करते हुए शव का महेंद्र्रगढ़ के सामान्य अस्पताल में पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया।

पुलिस के एएसआई लालसिंह से प्राप्त जानकारी के अनुसार नवीन ने दिए बयान में बताया कि उन्होंने पथरवा में खेत बटाई पर लिया हुआ था। सोमवार को उसका भाई संदीप खेत में लाइन बदल रहा था। एल्यूमिनियम का पाइप उपर से जा रही 11 हजार वोल्टेज की लाइन के तारों के पास जाने से करंट की चपेट में गया, जिसे उपचार के लिए सतनाली निजी अस्पताल ले जाया गया। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे रेफर कर दिया। महेंद्रगढ़ ले जाते समय रास्ते में दम तोड़ दिया।

चारसाल पहले हुई थी शादी: भिवानीजिले के गांव कैरू के रहने वाले संदीप का विवाह चार साल पहले हुआ था। जिसके दो बच्चे एक लड़का तथा एक लड़की है।