पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • गायों के लिए कई जगह सवामणियां लगाई

गायों के लिए कई जगह सवामणियां लगाई

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गायों के लिए कई जगह सवामणियां लगाई

महेंद्रगढ़/ सतनाली| बुचियावालीस्थित श्री गोपाल गोशाला के प्रांगण में मध्य प्रदेश के जबलपुर से आए डॉ. कैलाशचंद्र चोपड़ा ने गायों के लिए सवामणी का आयोजन किया। गोशाला प्रधान पवन कुमार शर्मा ने श्रद्घालुओं से कहा कि मृत्युलोक की आधार शक्ति पृथ्वी है। देवलोक की आधार शक्ति गोमाता है। गोमाता की तृप्ति से देवी-देवताओं एवं पितृजनों की तृप्ति होती है। प्रत्येक व्यक्ति को गोसेवा गोरक्षा के लिए सजग रहना चाहिए।