पथरवा में करंट लगने से व्यक्ति की मौत
पथरवा में करंट लगने से व्यक्ति की मौत
सतनाली मंडी| सतनालीकस्बे के गांव पथरवा में करंट की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई। पुलिस ने मृतक के छोटे भाई नवीन के बयान पर इत्तफाकिया कार्रवाई करते हुए शव का महेंद्रगढ़ के सामान्य अस्पताल में पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया। पुलिस के एएसआई लालसिंह से प्राप्त जानकारी के अनुसार नवीन ने दिए बयान में बताया कि उन्होंने पथरवा में खेत बटाई पर लिया हुआ था। सोमवार को उसका भाई संदीप खेत में लाइन बदल रहा था। एल्युमिनियम का पाइप उपर से जा रही 11 हजार वोल्टेज की लाइन के तारों के पास जाने से करंट की चपेट में गया, जिसे उपचार के लिए सतनाली निजी अस्पताल ले जाया गया। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे रेफर कर दिया। महेंद्रगढ़ ले जाते समय रास्ते में दम तोड़ दिया। भिवानी जिले के गांव कैरू के रहने वाले संदीप का विवाह चार साल पहले हुआ था। जिसके दो बच्चे एक लड़का तथा एक लड़की है।