पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • हादसे में चौकीदार की मौत, ग्रामीणों ने किया सड़क जाम

हादसे में चौकीदार की मौत, ग्रामीणों ने किया सड़क जाम

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
क्षेत्रके गांव बलाना में हुए सड़क हादसे में गांव के ही चौकीदार की मौत हो गई। हादसे के बाद गुस्साए ग्रामीणों ने सड़क पर जाम लगा दिया। लगभग सवा घंटे बाद पुलिस के डीएसपी बिजेंद्र सिंह ने मौके पर पहुंच कर ग्रामीणों को समझा कर जाम खुलवा दिया।

ग्रामीण की मांग थी कि सड़क पर स्पीड ब्रेकर बनवाए जाएं, जिससे इस तरह के होने वाले सड़क हादसों से बचा जा सके। पुलिस ने मृतक के परिजनों के बयान पर अज्ञात चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर शव का महेंद्रगढ़ सामान्य अस्पताल में पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया। मृतक के भाई तुलसीराम ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि उसका भाई सूरत सिंह गांव का चौकीदार था।

वह सोमवार सुबह शौच आदि के लिए पानी की टंकी से पानी लेकर सड़क पार कर रहा था कि महेंद्रगढ़ की ओर से एक स्कॉर्पियो गाड़ी ने उसे टक्कर मार दी, उसके भाई सूरत सिंह ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। हादसे के बाद ग्रामीणों ने गुस्से में आकर सड़क पर स्पीड ब्रेकर बनवाने की मांग को लेकर लगभग 10 बजे सतनाली-महेंद्रगढ़ रोड पर जाम लगा दिया। सूचना मिलने पर डीएसपी बिजेंद्र सिंह ने मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों को समझाकर जाम को खुलवाया।

महेंद्रगढ़. बलानामें सड़क हादसे के बाद सामान्य अस्पताल में चौकीदार के परिजन पुलिस को जानकारी देते हुए।