नारनौल. छठी कक्षा में मिलेगा दाखिला, जिले के पांचों खंडों में बनाए परीक्षा केंद्र।
नारनौल। जवाहर नवोदय विद्यालय, करीरा (महेंद्रगढ़) में छठी कक्षा में दाखिले के लिए शनिवार को छात्र-छात्राओं की जिला स्तर पर प्रवेश परीक्षा का आयोजन किया गया। जिले के नारनौल, अटेली, कनीना, महेंद्रगढ़ नांगल चौधरी ब्लाक में सुबह 11.30 से 1.30 बजे तक आयोजित की गई इस प्रवेश परीक्षा में सरकारी गैर सरकारी स्कूलों में 5वीं कक्षा में पढ़ रहे 4696 बच्चों ने भाग लिया। शांतिपूर्वक एवं नकल रहित प्रवेश परीक्षा संपन्न करवाने के लिए जवाहर नवोदय संस्था की ओर से प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर 2-2 सेंटर लेवल अधिकारी (सीएलओ) नियुक्त रहे।
सीएलओ कुमारी समीक्षा ने बताया कि जवाहर नवोदय विद्यालय, करीरा में छठी कक्षा में दाखिले के लिए 7 फरवरी को जिला स्तर पर प्रवेश परीक्षा का आयोजन किया गया।
नारनौल खंड में 836 बच्चे बैठे परीक्षा में : अटेलीब्लाक में दो परीक्षा केंद्र राजकीय गर्ल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल, अटेली राजकीय बाल सीनियर सेकेंडरी स्कूल, अटेली बनाए गए थे। गर्ल्स स्कूल में 376 बच्चों बाल स्कूल में 348 बच्चों ने परीक्षा दी। इसी प्रकार कनीना ब्लाक में गर्ल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल, कनीना मंडी में 474 बच्चों, बाल सीनियर सेकेंडरी, कनीना में 413 बच्चों राजकीय हाई स्कूल, कनीना में 388 बच्चों ने परीक्षा दी। महेंद्रगढ़ ब्लाक में गर्ल्स स्कूल में 270 बच्चों, माडल स्कूल में 269 बच्चों और डाईट में 222 बच्चों राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल, सतनाली में 323 बच्चों ने प्रवेश परीक्षा दी। नारनौल ब्लाक में बाल सीनियर सेकेंडरी स्कूल में 273 बच्चों, गर्ल्स स्कूल में 287 बच्चों सैनी सीनियर सेकेंडरी स्कूल में 276 बच्चों ने परीक्षा दी। नांगल चौधरी ब्लाक में गर्ल स्कूल में 285 बच्चों ने प्रवेश परीक्षा दी।