- Hindi News
- जिले में 70 हजार विद्यार्थियों ने दी ट्रेफिक जागरुकता परीक्षा
जिले में 70 हजार विद्यार्थियों ने दी ट्रेफिक जागरुकता परीक्षा
सड़कसुरक्षा प्रतियोगिता के आयोजन के लिए जिला पुलिस प्रशासन प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन ने संयुक्त रूप से प्रयास किया। प्रथम चरण की ट्रेफिक जागरुकता परीक्षा की प्रतियोगिता में जिले के सभी प्राइवेट स्कूलों से लगभग 70 हजार विद्यार्थियों ने भाग लिया। यह जानकारी देते हुए प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन के जिला प्रधान पवन सिंह तंवर ने बताया की प्रथम चरण की ट्रेफिक जागरुकता परीक्षा 10 दिसंबर को करवाई जा चुकी है। 13 दिसंबर को सुबह 11 से 12 बजे तक द्वितीय चरण की परीक्षा होनी है। यह परीक्षा जिला पुलिस करवाएगी तथा परीक्षा में पुलिस विभाग की ड्यूटी रहेगी। परीक्षा के लिए ब्लॉक लेवल पर स्कूल चिह्नित किए गए हैं।
इनमें महेंद्रगढ़ ब्लॉक में परीक्षा केंद्र सूरज सीनियर सेकेंडरी स्कूल बुचौली, नारनौल ब्लॉक में परीक्षा केंद्र गुरु द्रोणाचार्य सीनियर सेकेंडरी स्कूल ढाणी कीरारोद, कनीना ब्लॉक का परीक्षा केंद्र एसडी सीनियर सेकेंडरी स्कूल ककराला, अटेली ब्लॉक का परीक्षा केंद्र हैप्पी हारमोनी सीनियर सेकेंडरी स्कूल कुतुबापुर, नांगल चौधरी ब्लॉक का परीक्षा केंद्र सनराइज सीनियर सेकेंडरी स्कूल और सतनाली ब्लॉक का परीक्षा केंद्र नालंदा सीनियर सेकेंडरी स्कूल डालनवास बनाए गए हैं। परीक्षा में प्रत्येक विद्यालय से भाग लेने वाले बच्चों का नाम और पूरे पते की जानकारी प्रत्येक विद्यालय संचालक मुख्याध्यापक को दी जा चुकी है। उन्होंने बताया की 13 दिसंबर शनिवार को पूरे जिले में ब्लॉक स्तर पर प्रतियोगिता का आयोजन होगा। प्रतियोगिता का आयोजन तीन वर्ग में रखा है। जिसमें हरेक विद्यालय के प्रत्येक वर्ग से 3-3-3 अर्थात 9 विद्यार्थी भाग लेंगे।प्रथम वर्ग में तीसरी कक्षा से 5वीं कक्षा , द्वितीय वर्ग में छठी कक्षा से 8वीं कक्षा, तृतीय वर्ग में 9वीं कक्षा से 12वीं कक्षा तक के विद्यार्थी भाग लेंगे। पवन सिंह तंवर ने बताया कि आज यातायात में सुधार के लिए दंड की नहीं बल्कि हम सब के संयुक्त प्रयास मनोवैज्ञानिक सीख की जरूरत है।