बीईओ ने जांचा प्राइमरी स्कूल मिड-डे मील
सतनाली मंडी|एसडीएम सतीशयादव के निर्देश पर खंड शिक्षा अधिकारी ने गुरुवार को कस्बा स्थित राजकीय गर्ल्स प्राइमरी स्कूल का औचक निरीक्षण किया।
निरीक्षण के बाद बीईओ सुरजभान सिंह ने बताया कि बुधवार को स्कूल के सफाई कर्मचारी द्वारा मिड डे मील का राशन ले जाने के मामले में पूछताछ की। पूछताछ में पाया गया कि पकड़े गए कट्टे में मिड- डे -मील का राशन नहीं था बल्कि उक्त सफाईकर्मी किसी के घर रात जगाकर वहां से बाजरा लाया था। स्कूल के मुख्य गेट पर आराम करने के लिए उसने वहां रख दिया। कस्बे के कुछ युवकों ने सोचा कि यह मिड- डे-मील का राशन चुराया हुआ है। स्कूल में गांव के मौजीज लोगों की मौजूदगी में जांच के बाद यह बात साफ भी हो गई। इस अवसर पर खंड शिक्षा अधिकारी ने स्कूल में बनने वाले मिड- डे -मील की जांच की और स्कूल कर्मियों को साफ सफाई रखने के निर्देश दिए। इस अवसर पर बीईईओ बालकिशन मित्तल, मुरारी शेखावत, रणबीर धनखड़, मुन्ना शेखावत, संतु शेखावत उपस्थित रहे।
सतनाली . राजकीयप्राइमरी स्कूल में मिड-डे मील के राशन की जांच करते बीईओ।