क्विज स्पर्धा में सतनाली विजेता
रेवाड़ी | सेक्टर-18स्थित राजकीय महिला महाविद्यालय में भूगोल विभाग विभाग की ओर से इंटर कॉलेज क्विज स्पर्धा का आयोजन किया गया। 13 कॉलेजों की टीमों के बीच आयोजित इस प्रतियोगिता में विद्यार्थियों से सामान्य ज्ञान से लेकर इतिहास, विज्ञान भूगोल तक के प्रश्न पूछे गए। प्रतियोगिता में राजकीय कॉलेज सतनाली ने जीत का परचम लहराते हुए पहला स्थान प्राप्त किया। वहीं केएलपी कॉलेज रेवाड़ी की टीम दूसरे और राजकीय महिला कॉलेज महेंद्रगढ़ की टीम तीसरे स्थान पर रही। इसके अलावा अहीर कॉलेज रेवाड़ी को सांत्वना पुरस्कार दिया गया। भूगोल विभागाध्यक्ष डॉ. शोभा यादव ने मंच संचालन करते हुए क्विज कांटेस्ट के महत्व के बारे में बताया। वहीं सुरेंद्र सिंह ने रिजल्ट प्रेजेंटेशन का कार्यभार संभाला। इस मौके पर कॉलेज स्टॉफ सदस्य मौजूद थे।