पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मिड डे मील का राशन ले जाते कर्मचारी को पकड़ा

मिड-डे-मील का राशन ले जाते कर्मचारी को पकड़ा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मिड-डे-मील का राशन ले जाते कर्मचारी को पकड़ा

सतनाली मंडी|कस्बे कीमंडी स्थित राजकीय प्राइमरी पाठशाला में आज लोगों ने मिड-डे-मील के राशन को ले जाते हुए स्कूल के ही सफाईकर्मी को रंगे हाथों पकड़ लिया। कस्बावासी रघु शेखावत, सत्यवीर, मोनू तथा जयपाल ने उक्त जानकारी देते हुए बताया कि जब ये लोग स्कूल के पास से गुजर रहे थे तो उन्होंने देखा कि स्कूल में कार्यरत सफाई कर्मचारी स्कूल से 20 किलो का गेहूं का कट्टा ले जा रहा था और स्कूल के मुख्य दरवाजे पर पहुंचते ही युवकों ने उसे पकड़ लिया।

मामले की जानकारी एसडीएम सतीश यादव को दी गई तो एसडीएम ने बीईओ सुरजभान सिंह को मोबाइल पर मामले की जानकारी देकर तुरंत कार्रवाई के निर्देश दिए। इस संबंध में जब बीईओ सुरजभान ने कहा कि कल सुबह स्कूल में जाकर मामले की छानबीन करेंगे। वहीं उन्होंने बताया कि कस्बे के लड़कों के सीनियर सेकेंडरी की प्राचार्या संतोष कुमारी से इस बारे में बात की गई तो उन्होंने बताया कि मंडी स्थित प्राइमरी स्कूल की ही मुख्यध्यापिका शर्मिला से उन्होंने दो कट्टे गेहूं उधार लिए थे और गेहूं के साथ पकड़ा गया कर्मचारी संभवत: गेहूं वापस लौटाने रहा था।