- Hindi News
- नव चयनित जेबीटी अध्यापकों को शीघ्र नियुक्ति पत्र दिए जाने की मांग
नव चयनित जेबीटी अध्यापकों को शीघ्र नियुक्ति पत्र दिए जाने की मांग
हरियाणा विद्यालय अध्यापक संघ का सम्मेलन आयोजित
सतनालीमंडी| हरियाणाविद्यालय अध्यापक संघ-93 का 21वां खंड स्तरीय त्रि-वार्षिक सम्मेलन का आयोजन यादव धर्मशाला में किया गया। सम्मेलन में नई कार्यकारिणी का गठन किया गया जिसमें प्रधान सुदेश वर्मा, उपप्रधान नरेन्द्र लांबा, सचिव लाजपतराय जाखड़, कोषाध्यक्ष सत्यपाल यादव, संगठन सचिव कुलदीप को चुना गया। पर्यवेक्षक के तौर पर जिला प्रधान शेरसिंह राज्य सचिव रमेश कुमार मौजूद रहे। सम्मेलन में खंड सचिव लाजपत राय ने आय-व्यय का पिछला ब्योरा दिया तथा उन्होंने बताया कि अक्टूबर मास में जिला स्तरीय सम्मेलन तथा नवम्बर में भिवानी में राज्य स्तरीय सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा।
भास्कर न्यूज| महेंद्रगढ़
पात्रअध्यापक संघ की एक बैठक अपनी मांगों को लेकर बुधवार शाम को हुड्डा पार्क में सम्पन्न हुई। बैठक में नव चयनित जेबीटी अध्यापकों को शीघ्र नियुक्ति पत्र देकर ज्वाइन करवाने की मांग की गई।
पात्र अध्यापक संघ के जिला प्रधान राजेन्द्र आकोदा ने नियुक्ति पत्र के दिए जाने वाले शपथ पत्र को लेकर भी उपस्थित अध्यापकों के साथ विचार-विमर्श किया तथा नव चयनित जेबीटी अध्यापकों से शपथ पत्र भी लिए गए, ताकि उनकी अविलंब नियुक्ति के लिए पात्र अध्यापक संघ आगामी प्रभावी योजना बना सके।
महेंद्रगढ़. हुड्डापार्क में बैठक करते हुए नव चयनित जेबीटी अध्यापक।