पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कनीना, सतनाली और अटेली से मांगे प्रस्ताव

कनीना, सतनाली और अटेली से मांगे प्रस्ताव

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अबगांवों के साथ-साथ नगरों कस्बों के खिलाड़ियों को भी खेल स्टेडियम की सुविधा मिलने जा रही है। इस योजना के तहत नगरपालिका, नगर परिषद बीडीपीओ के माध्यम से विभाग द्वारा एक सप्ताह के अंदर प्रस्ताव मांगे गए हैं, ताकि विधानसभा चुनावों के बाद इन खेल स्टेडियम के निर्माण का कार्य प्रारंभ किया जा सके। करोड़ों रुपए की लागत से बनाए जाने वाले खेल स्टेडियम में खिलाड़ियों को कई तरह के गेम खेले जाने की सुविधाएं प्रदान करने के लिए अलग-अलग खेल मैदान बनाए जाएंगे।

6से 7 एकड़ भूमि अनिवार्य

खेलएवं युवा कार्यक्रम विभाग द्वारा नगरों कस्बों में खेल स्टेडियम बनाए जाने के लिए 6 से 7 एकड़ भूमि का प्रस्ताव खेल परिषद के नाम करवाए जाने के निर्देश दिए गए हैं। नगरपालिका, परिषद बीडीपीओ राजीव गांधी खेल स्टेडियम की तर्ज पर 6 से 7 एकड़ भूमि उपलब्ध करवाएंगे। जिसे समतल करवाए जाने के बाद उक्त भूमि पर चारदीवारी बनाने की प्रक्रिया प्रारंभ की जाएगी।

आर्थिकराशि प्रदान करेगा विभाग

विभागकी शर्तों को पूर्ण करने वाले नगरों कस्बों को विभाग की ओर से जरूरत के अनुसार आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी। राज्य में ऐसे कितने खेल स्टेडियम नगरों कस्बों में बनाए जाएंगे, उनका निर्णय कुल स्वीकृत बजट के अनुसार विभाग द्वारा लिया जाएगा। विभाग की योजना के अनुरूप ये खेल स्टेडियम रुचि के अनुसार संबंधित खेलों के लिए बनाए जाएंगे।

खिलाड़ियोंको अब नहीं जाना पड़ेगा निजी खेल मैदानों में : इसयोजना के तहत विभाग ने निर्णय लिया है कि राज्य के जिन छोटे-छोटे नगरों कस्बों में खिलाड़ियों के लिए खेल मैदान नहीं है तथा खिलाड़ी सुविधाओं के अभाव में नहीं खेल पा रहे हैं, ऐसी प्रतिभाओं को आगे लाने तथा बच्चों के खेलों के प्रति रुचि पैदा करने के उद्देश्य से वहां इन खेल स्टेडियमों का निर्माण करवाया जाए। जिन बच्चों में खेलों के प्रति रुचि है, उन्हें भी निजी प्रशिक्षकों के यहां फीस देकर ट्रेनिंग लेने के लिए नहीं जाना पड़ेगा। खेल स्टेडियम तैयार होने पर खिलाड़ियों को अनुभवी खेल प्रशिक्षकों के अनुभव का लाभ उठाने का अवसर मिलेगा।

प्रस्ताव के साथ देना होगा एस्टीमेट

नगरपालिका,परिषद बीडीपीओ खेल स्टेडियम के प्रस्ताव के साथ उसमें बनने वाले खेल मैदान पवेलियन, एथलेटिक्स ट्रैक, वालीबॉल, फुटबॉल, हॉकी के खेल मैदानों के साथ योगा तथा जिम्नेजियम हॉल जैसे प्रस्त