पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • हादसे में एक की मौत

हादसे में एक की मौत

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कनपट्टी पर पिस्टल लगाई और लूट ले गए 10 लाख, पुलिस जांच में जुटी

महेंद्रगढ़/ कनीना| कनीना-दादरीसड़क मार्ग पर रविवार सुबह करीब 10 बजे घटित एक सड़क दुर्घटना में बाइक चालक की मौत हो गई, जबकि दूसरा बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच कार्रवाई शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक कनीना-दादरी मार्ग पर खेड़ी के समीप एक पिकअप चालक ने बाइक को टक्कर मार दी। जिससे बाइक पर सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।

पिकअप चालक गाड़ी समेत फरार हो गया। दोनों युवक खेड़ी के बताए गए हैं जो उन्हाणी में फुटबॉल का खेल देखने के लिए जा रहे थे। हादसे में घायल लगभग 25 वर्षीय संदीप उसके साथी 22 वर्षीय बिट्टू को गंभीर हालात में उपचार के लिए सामान्य अस्पताल महेंद्रगढ़ लाया गया जहां संदीप को मृतक घोषित कर दिया वहीं बिट्टू को प्राथमिक उपचार के बाद दसकी गंभीर हालत के चलते पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया गया। पुलिस ने मृतक के चाचा रामफल के बयान पर पिकअप चालक विक्की के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मृतक के शव का पोस्टमार्टम करवा शव परिजनों को सौंप दिया।

मृतक संदीप तीन भाईयों में सबसे छोटा था। का बड़ा भाई शिवकुमार भी सेना में कार्यरत है। संदीप भी सेना में भर्ती हो गया था परंतु किसी कारण से उसने लगभग एक वर्ष पूर्व एप्लीकेशन देकर डिस्चार्ज ले लिया था। उसके बाद से वह एक प्राइवेट कम्पनी में कार्य कर रहा था। रविवार को वह अपने साथी बिट्टू के साथ गांव उन्हाणी में फुटबॉल का खेल देखने जा रहे थे। इस दौरान हादसे में संदीप की मौत हो गई। आठ माह पूर्व ही संदीप की शादी हुई थी। संदीप की मौत से पूरे गांव में शोक की लहर है।

सतनाली मंडी| पुलिसने जेबीटी कर रही एक युवती की गुमशुदगी का मामला दर्ज किया है। थाना प्रभारी महावीर सिंह ने बताया कि युवती के पिता ने पुलिस को दी शिकायत में बताया है कि उसकी बीस वर्षीय पुत्री प्रतिदिन की भांति शुक्रवार सुबह भी महेंद्रगढ़ के शिक्षण संस्थान में पढ़ने के लिए गई थी लेकिन लौट कर वापिस नहीं आई। पुलिस ने पीडि़त की शिकायत पर गुमशुदगी का मामला दर्ज कर युवती की तलाश आरंभ कर दी है।

कनीना. कनीनाथाना के गांव भगड़ाना में बीती रात एक भैंस चोरी हो गई। पशु मालिक ने सुबह देखा तो भैंस एक कटिया गायब मिली। काफी देखभाल करने पर भैंस कटिया का कोई पता नहीं चला। पशु मालिक ने कनीना थाने में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने अज्ञात पशु चोरों के खिलाफ केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।