पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • आक्रोशित गो भक्तों ने की तोड़फोड़, जाम

आक्रोशित गो भक्तों ने की तोड़फोड़, जाम

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सरकारप्रशासन की लाख कोशिशों के बावजूद भी क्षेत्र में गो तस्करी धड़ल्ले से जारी है, जिसका ताजा उदाहरण सोमवार को महेंद्रगढ़ में देखने को मिला। महेंद्रगढ़-नारनौल रोड खड़े एक लावारिस ट्रक में बुरी तरह से ठूंस-ठूंस 13 गोवंश को भरा हुआ था। अल सुबह से ही खड़े इस ट्रक पर दोपहर तक किसी की नजर नहीं पड़ी। अचानक जब ट्रक में कुछ हिलने की आवाज आई तो आसपास के दुकानदारों राहगीरों ने ट्रक पर चढ़कर देखा तो पता चला कि उसमें गो वंशी को बुरी तरह से भरा हुआ था। इसके बाद यह सूचना नगर में आग की तरह फैल गई।

शीघ्र ही नारनौल रोड पर ट्रक के पास प्रशासनिक अमले के साथ-साथ क्षेत्र के सामाजिक संगठनों के लोग गोप्रेमी भी भारी संख्या में एकत्रित हो गए। लोगों ने तत्परता से गोवंश को ट्रक से नीचे उतारा। कुल 10 गायों तथा तीन बछड़ों में से एक बछड़ा तथा दो गायों की मौत हो चुकी थी तथा तीन गाय ट्रक से उतारते ही इधर-उधर चली गई शेष घायल गायों को उपचार के लिए गोशाला ले जा गया। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

महेंद्रगढ़-नारनौल रोड पर गांव खायरा को जाने वाले नए मार्ग के पास सोमवार सुबह से ही एक टाटा-ट्रक लावारिस हालत में खड़ा हुआ था। इस ट्रक के पीछे के टायर निकले हुए थे। सुबह से खड़े इस ट्रक की ओर तो आसपास के दुकानदारों का ध्यान था और ही प्रशासन ने सुबह से खड़े इस लावारिस ट्रक की कोई सुध ली। जबकि महेंद्रगढ़ के लघु सचिवालय जाने के लिए प्रशासनिक अधिकारी भी इसी रोड से गुजरे। इतना ही नहीं इस टाटा ट्रक पर आगे नंबर कुछ ओर तथा पीछे कुछ ओर ही नंबर लिखे थे। इसके बावजूद भी दोपहर बारह बजे तक इस ट्रक की ओर किसी का ध्यान नहीं गया।

मौके पर पहुंचे लोग गायों की बुरी हालत देकर भड़क गए। भीड़ ने रोष स्वरूप टाटा ट्रक के आगे के हिस्से में तोड़फोड़ कर दी। स्थिति को पुलिस बल ने सूझबूझ के साथ संभाल लिया तथा गो प्रेमियों को समझा-बुझा कर ट्रक को कब्जे में ले लिया। पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

एक पखवाड़े पहले भी लावारिस हालत में गायों से भरा मिला वाहन

लगभगएक पखवाड़े पहले भी सतनाली रोड पर गांव खातो दड़ा के पास एक टाटा ट्रक लावारिस हालात में मिला था। जो पेड़ से टकराया हुआ था। इस टाटा ट्रक में आधा दर्जन से अधिक गोवंश मिला था। जिसमें एक की मौत हो चुकी थी। आए दिन सामने रहे इस प्रकार के मामलों से लगता है कि क्षेत्र में गायों की तस्करी बिना किसी भय से जारी है।

महेंद्रगढ़-नारनौल रोड पर लगभग डेढ़ घंटे बनी जाम की स्थिति

महेंद्रगढ़-नारनौलरोड पर खड़े गो वंशी से भरे ट्रक का पता चलते ही वहां काफी संख्या में लोग एकत्रित हो गए। बचाव कार्य में जुटे लोगों के कारण नारनौल स्टेट हाइवे पर जाम की स्थित बन गई। एक बजे से लगभग ढाई बजे तक रोड पर जाम की स्थिति बनी रही। स्वयं डीएसपी सहित पुलिस बल गायों को संभालने के साथ-साथ वाहनों को भी व्यवस्थित कर निकालते रहे।

रस्सों से बांध ठूंस-ठूंस कर भरा था गायों को

ट्रकमें 13 गोवंश को बुरी तरह से ठूंस-ठूंस कर भरा हुआ था तथा रस्सों से जकड़ा हुआ था। इनमें 10 गाय तथा तीन बछड़े थे। दोपहर जब एक बजे लोगों को ट्रक में गोवंश भरे होने का समाचार मिला तो उन्हें ट्रक से उतारा गया। इस दौरान दो गाय तथा एक बछड़ा मर चुके थे। ट्रक से उतारते ही तीन गाय को लडख़ड़ाती हुई इधर-उधर चली गई परंतु अन्य गाय बछड़े वहीं बेहोशी की अवस्था में वहीं पड़े रहे, जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद गोशाला पहुंचाया गया।

सूचना फैली आग की तरह

ट्रकमें गोवंश भरा होने की सूचना क्षेत्र में आग की तरह फैल गई। प्रशासन को भी इसकी भनक लगते ही एसडीएम उमेद सिंह मोहन, डीएसपी बिजेंद्र सिंह, गुप्तचर विभाग के अधिकारी सहित पुलिस बल मौके पर पहुंच गए। इसके अलावा जिला परिषद के चेयरमैन सुरेन्द्र कौशिक, गोरक्षक दल के कार्यकर्ता, गोशाला धोलपोश आश्रम के पूर्व प्रधान दयाशंकर तिवाड़ी सहित अनेक सामाजिक संगठनों के लोग गोप्रेमी मौके पर पहुंच गए। इस दौरान महंत विटठ्ल गिरी महाराज भी गोभक्तों के साथ घायल गायों के प्राथमिक उपचार का सामान लेकर मौके पर पहुंच गए। इसी के साथ ही स्थानीय पशु चिकित्सक भी घटना स्थल पर पहुंचकर घायल गायों का उपचार किया।

गायों की बेहोशी टूटी, लोग आए बचाव में

ट्रकमें गोवंश को बेहोश करके बुरी तरह से ठूंस-ठूंस कर भरा हुआ था। यही कारण था कि सुबह से व्यापारियों के प्रतिष्ठानों के सामने खड़े होने के बाद भी लोगों को यह नहीं पता चल पाया कि इस ट्रक में गोवंश भरा हुआ है। दोपहर लगभग एक बजे जब कुछ गायों की बेहोशी टूटी तथा ट्रक में कुछ हलचल हुई तो आसपास के लोगों का ध्यान ट्रक की ओर गया। इसके बाद लोगों ने ट्रक पर चढ़कर देखा तो हक्के-बक्के रह गए। ट्रक में 13 गो वंशी को बूरी तरह से ठूंस कर भरा हुआ था तथा रस्सों से जकड़ा हुआ था।

महेंद्रगढ़. ट्रकसे उतारी गई घायल गायों को देखते जिला परिषद प्रमुख सुरेन्द्र कौशिक। (दाएं) नारनौल-महेंद्रगढ़ रोड पर बनी जाम की स्थिति। (संबंधितफोटो पेज-2 पर)