- Hindi News
- पेंशनधारकों को नागवार गुजरा पेंशन का नया फरमान
पेंशनधारकों को नागवार गुजरा पेंशन का नया फरमान
सतनालीकस्बे में सोमवार सुबह वृद्धावस्था, विधवा एवं विकलांग आदि की पेंशन लेने पहुंचे पात्रों को सरकार का नया फरमान नागवार गुजरा और आक्रोशित पेंशन धारक वहां से सतनाली-महेंद्रगढ़ मुख्यमार्ग पर स्थित पेट्रोल पम्प के पास जा पहुंचे और सड़क पर जाम लगा दिया।
वर्तमान महीने की पेंशन वितरण से पहले पेंशन धारकों को विभाग द्वारा जारी अलग-अलग बैंकों में नए खाते खुलवाने का निर्देश दिया गया और संबंधित बैंक में पेंशन का नया खाता खुलवाने के बाद इसका नंबर देने पर ही इस माह की पेंशन वितरण करने की बात कही गई। गौरतलब है कि अकेले सतनाली कस्बे में लगभग 750 पेंशन धारक हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार इनमें से करीब 700 लोगों ने पेंशन के लिए ग्रामीण बैंक में पिछले दिनों ही पंचायत के निर्देशानुसार नए खाते खुलवाए थे। मिली जानकारी के अनुसार आज सुबह कस्बे में सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के तहत वृद्धावस्था सम्मान भत्ता, विधवा विकलांग पेंशन आदि की पेंशन लेने के लिए सरपंच कार्यालय में पहुंचे पात्रों को वहां से फरवरी माह की पेंशन देने से पहले समाज कल्याण विभाग द्वारा निर्देशित बैंकों में पेंशन के लिए स्पेशल नए खाते खुलवाकर उसका नंबर जमा करवाने पर ही पेंशन देने की बात सुनकर आक्रोशित पेंशनधारकों ने सतनाली-महेंद्रगढ़ सड़क मार्ग पर जाम लगा दिया।
सतनाली मंडी. सतनाली-महेन्द्रगढ़मुख्यमार्ग पर जाम लगाते पेंशनधारक।
जल्द निकाला जाएगा समाधान
इसमौके पर मौजूद पेंशन धारकों ने पेंशन के लिए खुलवाए गए खाते में ही पेंशन देने या सरपंच के माध्यम से पेंशन दी जाने की मांग की। जाम लगने के करीब 20 मिनट बाद मौके पर पहुंचे सरपंच रमेश शेखावत ने इस विषय में जिला समाज कल्याण अधिकारी से दूरभाष पर बात कर समस्या से अवगत करवाया। सरपंच रमेश शेखावत ने पेंशनधारकों को बताया कि जिला समाज कल्याण विभाग के अधिकारी ने आश्वासन दिया है कि लोगों को हो रही परेशानी को लेकर वे उच्चाधिकारियों से बात करेंगे और शीघ्र ही इसका समाधान निकालने के प्रयास किए जाएंगे, फिलहाल पूर्व की भांति पेंशन नगद वितरित कर दी जाएगी। सरपंच से पेंशन मिलने के आश्वासन से पेंशनधारक शांत हो गए और जाम खोल दिया गया और इसके बाद सरपंच कार्यालय में पेंशन वितरण प्रक्रिया आरंभ कर दी गई जिला समाज कल्याण अधिकारी सरफराज खान ने बताया कि एचआरवाईएसएसपी नामक नई स्कीम के तहत पेंशन सीधी पात्र के खाते में आएगी और एक ही बैंक में सभी पेंशन धारकों के खाते होने से वितरण में होने वाली परेशानी से बचने के लिए अलग-अलग बैंकों में खाते खोलने का निर्णय लिया गया है।