- Hindi News
- मधुमक्खी के डिब्बों के नीचे छिपा रखी थी अवैध शराब
मधुमक्खी के डिब्बों के नीचे छिपा रखी थी अवैध शराब
पुलिसने गश्त के दौरान रविवार रात को एक ट्रक से भारी मात्रा में अवैध अंग्रेजी शराब पकड़ी है। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर अज्ञात व्यक्ति केखिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया है। गश्त के दौरान पुलिस को सूचना मिली कि सतनाली की तरफ से एक ट्रक रहा है जिसमें काफी मात्रा में शराब भरी हुई है। पुलिस ने नाका लगाकर सतनाली चौके पर वाहनों की जांच शुरू की तो सतनाली की ओर से रहे एक ट्रक को रूकने की इशारा किया। ट्रक का चालक ट्रक को रोककर अंधेरे का फायदा उठाते हुए ट्रक छोड़कर फरार हो गया। ट्रक को नीले रंग के तिरपाल से ढका हुआ था। ट्रक की तलाशी ली गई तो ऊपर मधुमक्खी पालन के डिब्बे रखे हुए थे तथा डिब्बों के नीचे 307 अंग्रेजी शराब की पेटी रखी हुई।