पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • महेंद्रगढ़ में दो अल्ट्रासाउंड मशीन सील

महेंद्रगढ़ में दो अल्ट्रासाउंड मशीन सील

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
महेंद्रगढ़जिले में कन्या भ्रूण की जांच का सिलसिला बेखौफ जारी है। गत एक माह के दौरान स्वास्थ्य विभाग की टीम जिले में 6 अल्ट्रासाउंड मशीनें सील कर चुकी है।

बुधवार शाम लगभग चार बजे के आसपास स्वास्थ्य विभाग की टीम ने महेंद्रगढ़ के सतनाली चौक स्थित कृष्णा अस्पताल में छापेमारी की। इस दौरान विभाग की टीम ने पाया कि अस्पताल का चिकित्सक अल्ट्रासाउंड रूम में एक गर्भवती महिला के साथ उपस्थित था। टीम सदस्यों को इस दौरान महिला का अल्ट्रासाउंड करने से संबंधित फार्म एफ भरा हुआ नहीं मिला। इस पर विभाग की टीम ने अस्पताल की दोनों अल्ट्रासाउंड मशीनों को सील कर दिया।

6हजार रुपए लेकर लिंग जांच का आरोप : स्वास्थ्यविभाग की टीम ने जब कृष्णा अस्पताल में छापेमारी की तो वहां उपस्थित गर्भवती महिला ने वहां उपस्थित सभी के सामने स्वीकार किया कि उसने गर्भ में लिंग जांच के लिए अस्पताल के किसी स्टाफ के किसी कर्मचारी को छह हजार रुपए देने का आरोप लगाया जिसकी एवज में अस्पताल के चिकित्सक डॉ. सुनील ने कथित रूप से उसके गर्भ में पल रहे भ्रूण की लिंग जांच की। इसके बाद महिला ने अपना लिखित बयान भी स्वास्थ्य विभाग की टीम को दिया। छापेमारी के दौरान गर्भवती महिला ने सभी के सामने स्वीकार किया कि उसके गर्भ में पल रहे भ्रूण की लिंग जांच छह हजार रुपए लेकर की गई है।