जेरपुर से बाइक चोरी का मामला दर्ज
सतनाली मंडी | सतनालीपुलिस ने गांव जेरपुर से बाइक चोरी किए जाने का मामला दर्ज किया है। सतनाली पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार गांव जैनाबाद वासी जितेन्द्र कुमार ने दी शिकायत में बताया है कि वह सोमवार को अपने मामा सुरेश के साथ जेरपुर क्रेशर जोन में जा रहा था कि रास्ते में शौच की शंका होने पर अपनी हीरो होड़ा स्पलेंडर बाइक को सड़क किनारे खड़ी करके शौच के लिए चले गए वापिस आने पर देखा कि उनकी मोटर साइकिल वहां से गायब थी। काफी तलाश करने पर भी मोटर साइकिल का कोई पता नहीं चला।