- Hindi News
- सतनाली में एक्सप्रेस ट्रेनों के ठहराव के लिए रेलमंत्री को लिखा पत्र
सतनाली में एक्सप्रेस ट्रेनों के ठहराव के लिए रेलमंत्री को लिखा पत्र
सतनालीस्टेशन पर एक्सप्रेस ट्रेनों का ठहराव करवाने एवं स्टेशन की श्रेणी अपग्रेड करवाने की मांग को लेकर रेलमंत्री को पत्र प्रेषित किया गया है। ग्रामोत्थान समिति ईलाका सतनाली के प्रधान गुगनसिंह द्वारा रेलमंत्री के नाम प्रेषित पत्र में बताया कि लगभग 15 हजार से भी अधिक आबादी वाला कस्बा सतनाली दक्षिण हरियाणा सीमावर्ती राजस्थान के लगभग 80 गांव ढाणियों का मुख्य केन्द्र बिंदू तथा सैनिक बाहुल्य क्षेत्र है और गांवों के निवासी सतनाली स्टेशन से यात्रा करते हैं।
सतनाली रेलवे स्टेशन आजादी से पूर्व स्थापित दिल्ली-बीकानेर रेल लाइन पर शुरु से ही महत्वपूर्ण स्टेशन रहा है, लेकिन यात्रीभार के बावजूद स्टेशन पर यात्री सुविधाओं का अभाव है। स्टेशन पर तो शैड बनवाई गई है और ही यहां स्वच्छ पेयजल की व्यवस्था है। पत्र में बताया गया है कि मीटर गेज रेल लाईन के समय सतनाली स्टेशन पर 2 जोड़े एक्सप्रैस गाडिय़ों का ठहराव होता था जिसे लाइन के ब्रॉड गेज में परिवर्तन के बाद बंद कर दिया गया है। पत्र के अनुसार रेल विभाग के वरिष्ठ मण्डल वाणिज्य प्रबंधक से प्राप्त आरटीआई के अनुसार सतनाली स्टेशन की वर्ष 2013-14 की कुल आय 91,28214 रुपए थी और चालू वित्त वर्ष में 1 अप्रैल से 30 नवम्बर 2014 तक की आय 77,47359 रुपए यानि प्रतिदिन औसतन 28,693 रुपए रही बावजूद इसके स्टेशन विभाग की उपेक्षा का शिकार है। पत्र में कहा गया कि वर्तमान में सतनाली स्टेशन विभाग की नीति को पूर्ण करता है इसलिए स्टेशन की श्रेणी को प्रोन्नत कर ‘डी’ श्रेणी में कोटि कृत किया जाए जिससे स्टेशन पर यात्री सुविधाओं का विस्तार हो और यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़े।
रेलमंत्री को प्रेषित पत्र के माध्यम से सतनाली स्टेशन से प्राप्त होने वाली यात्री आय के आधार यहां पर कम से कम 14705/06 दिल्ली सराय रोहिल्ला-जोधपुर एक्सप्रैस तथा 22471/72 दिल्ली सराय रोहिल्ला-बीकानेर इंटरसिटी अप एवं डाउन का ठहराव अतिशीघ्र निश्चित किए जाने की मांग की गई है।
आश्वासन पर आज तक नहीं हुई कार्रवाही
पत्रमें यह भी बताया गया है कि क्षेत्रवासी लंबे अरसे से सतनाली स्टेशन पर एक्सप्रेस मेल गाडिय़ों के ठहराव करने, यात्री सुविधाओं के विस्तार करने एवं स्टेशन की श्रेणी कोटि कृत करने की मांग शांतिपूर्ण ढंग से पत्र एवं ज्ञापनों के माध्यम से करते रहे हैं लेकिन अभी तक विभाग ने इस दिशा में कोई भी सकारात्मक कदम नहीं उठाया है। लोकसभा चुनाव के बाद 6 जुलाई 2014 को सतनाली के मुख्य बाजार में आयोजित नागरिक अभिनंदन समारोह में केन्द्रीय मंत्री जनरल वी.के. सिंह, महेंद्रगढ़-भिवानी लोकसभा क्षेत्र के सांसद चौ. धर्मवीर सिंह, झुंझनू की सांसद श्रीमती संतोष अहलावत, अलवर के सांसद महंत चांदनाथ एवं तत्कालीन भाजपा प्रदेशाध्यक्ष वर्तमान में प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री प्रो. रामबिलास शर्मा को उपरोक्त विषय में मांगपत्र सौंपे जाने पर इन्होंने जल्द ही सतनाली स्टेशन पर मेल एक्सप्रेस गाडिय़ों के ठहराव का आश्वासन दिया था लेकिन इस पर भी अभी तक कार्रवाई नहीं हो पाई है।