सड़क हादसे में 2 बाइक सवार घायल
सतनाली मंडी | सतनाली-खेतड़ीसड़क मार्ग पर गांव सतनाली का बास पास हुए सड़क हादसे में 2 युवक घायल हो गए। घायलों में एक की हालत गंभीर है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार गांव ढाणी सम्पतसिंह (राजस्थान)वासी पवन एवं रवि बाइक पर सतनाली से खरीददारी कर वापिस अपने गांव जा रहे थे कि गांव सतनाली का बास के निकट उनकी बाइक एक ट्राले की चपेट में गई जिससे वे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। पास से गुजर रहे लोगों ने हादसे की सूचना पुलिस को दी तथा दोनों घायलों को कस्बे के प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र पहुंचाया। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने मौके का मुआयना किया। हादसे के बाद ट्राला चालक मौके से फरार बताया जा रहा है। सतनाली अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत को देखते हुए पवन को हिसार तथा रवि को महेंद्रगढ़ के लिए रैफर कर दिया गया।