छोटूराम जैसे लोगों की जरूरत
छोटूराम जैसे लोगों की जरूरत
जाटधर्मशाला के प्रशासक एवं एसडीएम शाहाबाद हवा सिंह ने कहा कि वर्तमान में समाज को दीनबंधू सर छोटूराम जैसे महान लोगों की जरूरत है। समाज के लोगों को सर छोटूराम के जीवन से प्रेरणा लेनी चाहिए और समाज के विकास में अपना योगदान देने के लिए भाईचारे की भावना पैदा करनी चाहिए। उन्होंने जाट धर्मशाला संस्थान की गतिविधियों के बारे में बताया। यूनिवर्सिटी कॉलेज की शिक्षिका डॉ. संतोष दहिया ने सभी अतिथियों का आभार जताया। कार्यक्रम में मंच का संचालन डॉ. महासिंह पूनिया ने किया।