पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • युवा पीढ़ी सर छोटूराम के सपने को करें साकार

युवा पीढ़ी सर छोटूराम के सपने को करें साकार

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जाटधर्मशालामें शुक्रवार को दीनबंधु सर छोटूराम की जयंती पर समारोह आयोजित किया गया। इसमें मुख्यातिथि हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल डॉ. देवव्रत आचार्य मुख्यातिथि थे। उन्होंने कहा कि युवा पीढ़ी को अच्छी शिक्षा संस्कार देकर दीनबंधु सर छोटूराम जैसे महान लोगों के सपने को साकार करने का काम करना चाहिए।

जब देश की भावी पीढ़ी शिक्षित होगी तभी उनमें राष्ट्रीयता की सोच पैदा होगी, इस सोच से ही हमारा राष्ट्र उन्नति के पथ पर अग्रसर होगा। इससे पहले राज्यपाल का जाट धर्मशाला के प्रशासक एसडीएम शाहाबाद डॉ. हवा सिंह समाज से जुड़े लोगों ने स्वागत किया। राज्यपाल ने जाट धर्मशाला को दो लाख रुपए और कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे समाजसेवी सुखबीर शौकीन ने संस्थान को पांच लाख रुपए देने की घोषणा की। समारोह में हरविंद्र राणा और प्रवीण कादियान ने सर छोटूराम के जीवन पर आधारित लोकगीत रागिनी गाकर दर्शकों का मनोरंजन किया। राज्यपाल डॉ. देवव्रत ने कहा कि सर छोटूराम का बाल्यकाल से ही संघर्ष का जीवन रहा और ईमानदारी के पथ पर चलकर उन्होंने अपना एक मुकाम हासिल किया। दीनबंधु सर छोटूराम ने किसानों पर हो रहे अत्याचारों को केवल खत्म कराने का काम किया बल्कि किसानों के हित में कानून भी बदलवाए। उन्होंने कहा कि सर छोटूराम द्वारा दी गई कुर्बानियों का ऋण कभी उतारा नहीं जा सकता। ऐसी बहादुर कौम के लोगों को देश की रक्षा और विकास के लिए निस्वार्थ भाव से बलिदान और त्याग के लिए हमेशा तैयार रहना चाहिए। राज्यपाल ने कहा कि उन्हीं कौमों का इतिहास स्वर्ण अक्षरों में लिखा जाता है, जिन कौमों के लोग बलिदान और त्याग करते हैं।

कुरुक्षेत्र | जाटधर्मशाला में दीनबंधु सर छोटू राम जयंती समारोह में विचार रखते हिमाचल के राज्यपाल डॉ. देवव्रत आचार्य।

खबरें और भी हैं...