पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • ट्रैक्टर ने तीन साल के मासूम को कुचला, मौत

ट्रैक्टर ने तीन साल के मासूम को कुचला, मौत

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पैसे कमाने आए थे बेटा गवां दिया

अरुणनिवासी निरायणी जिला मुज्जफरनगर हाल निवासी गांव पाडलू ने बताया कि वह अपने परिवार के साथ यूपी से पैसे कमाने के लिए आए थे, ताकि उनके परिवार का गुजर बसर ठीक ढंग से हो सके। अरुण ने बताया कि उसके पास एक ही लड़का था। भगवान ने उसे भी छीन लिया। अरुण और उसकी प|ी का रो-रोकर बुरा हाल था। उन्होंने बताया कि पिछले कई महीनों से उनका परिवार यहां रह रहा था।

>अकेला लड़का था गुड्डू

ट्रैक्टर चालक मौके से हुआ फरार

भास्करन्यूज|कुरुक्षेत्र

शनिवाररातको तीन साल के बच्चे को ट्रैक्टर चालक ने कुचल दिया, जिससे बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई। ट्रैक्टर चालक अपने ट्रैक्टर को मौके पर छोड़कर फरार हो गया। जानकारी के अनुसार अरुण निवासी निरायणी जिला मुज्जफरनगर हाल निवासी गांव पाडलू अपने तीन साल के बेटे गुड्डू के साथ सड़क से गुजर रहा था। इसी दौरान पीछे से रहे एक ट्रैक्टर चालक ने उसके साथ चल रहे उसके बच्चे को कुचल दिया। बच्चे ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। थाना शाहाबाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

अपनेपैतृक गांव लौटा परिवार : गुड्डूकी मौत के बाद उसके शव को लेकर पूरा परिवार रविवार को अपने पैतृक गांव निरायणी जिला मुज्जफरनगर उत्तर प्रदेश लौट गया। अरुण ने बताया कि वह अपने बेटे का अंतिम संस्कार अपने गांव जाकर ही करेगा। उन्होंने कहा कि अब उसके पास एक लड़की ही रह गई है। कई मन्नतें मांगने के बाद उन्हें लड़का हुआ था। अब छोटी सी उम्र में ही वह उनसे छिन गया है।

जल्दहोगा आरोपी गिरफ्तार : थानाशाहाबाद के प्रभारी मनोज कुमार ने बताया कि फरार आरोपी ट्रैक्टर चालक का पता चल गया है। ट्रैक्टर को पुलिस ने कब्जे में लिया हुआ है। जल्द ही आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा। मनोज ने बताया कि बच्चे के शव का पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया गया।