पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पुलिस ने पकड़ी छह पेटी देसी शराब

पुलिस ने पकड़ी छह पेटी देसी शराब

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पुलिस ने रात को चलाया चेकिंग अभियान

शाहाबाद| थाना में पकड़ी गई अवैध शराब के साथ एसएचओ मनोज कुमार।

कुरुक्षेत्र|जिला पुलिसने विधानसभा चुनाव चलते संदिग्ध वाहनों और शराब तस्करों के खिलाफ चेकिंग अभियान तेज कर दिया है। पुलिस समय बदल-बदलकर दिन रात के समय चेकिंग कर रही है। सुरक्षा शाखा अधिकारी इंस्पेक्टर निर्मल कुमार ने बताया कि एसपी अश्विन शैणवी के निर्देशानुसार चुनाव को शांतिपूर्ण कराने के लिए गश्त बढ़ा दी गई है।

एसएसटी की टीमों के साथ-साथ सभी थाना प्रबंधक चौकी इंचार्ज को नाकाबंदी कर चेकिंग करने सभी पीसीआर जिप्सियों को भी गश्त पर लगाया गया है। अपराध शाखा एक दो को भी अवैध हथियार रखने वालों और नशीले पदार्थों के तस्करों पर निगरानी रखने के निर्देश दिए गए हैं। सभी होटलों, ढाबों, रेस्टोरेंट, धर्मशालाओं के प्रबंधकों को निर्देश दिए हैं कि अगर कोई भी संदिग्ध व्यक्ति या कोई भी विदेशी उनके पास आकर ठहरता है तो उसकी सूचना तुरंत सुरक्षा शाखा को दें।

शाहाबाद| पुलिस ने गांव चढूनी जाटान में दो व्यक्तियों से अवैध साढ़े छह पेटी देसी शराब बरामद की। एसएचओ मनोज कुमार ने बताया कि उन्हें गुप्त सूचना मिली थी कि गांव शरीफगढ़, खरींडवा एवं मछरोली में अवैध शराब की बिक्री हो रही है। सूचना मिलते ही वह अपनी टीम के साथ गांव पहुंचे और वहां दबिश देते हुए उन्होंने दो व्यक्ति बलविंद्र निवासी बकाना और सलामू निवासी खरींडवा से साढ़े पांच पेटी शराब बरामद की। वहीं एक पेटी बीयर की भी बरामद की। उन्होंने बताया कि दोनों व्यक्तियों पर आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।