पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • आठ साल से भगोड़ा आरोपी गिरफ्तार

आठ साल से भगोड़ा आरोपी गिरफ्तार

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कुरुक्षेत्र|जिला पुलिसने भगोड़े राम अवतार निवासी पानीपत को गिरफ्तार किया। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि पीओ स्टाफ प्रभारी सब इंस्पेक्टर केवल सिंह के नेतृत्व में सब इंस्पेक्टर नरेंद्र सिंह, एएसआई सुमेर चंद, सुरेश कुमार और मलकीत सिंह की पुलिस टीम ने भगोड़े राम अवतार को गिरफ्तार किया। आरोपी के खिलाफ थाना शाहाबाद में वर्ष 1997 में आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज हुआ था, जिसमें आरोपी को कोर्ट ने 26 नवंबर 2006 को भगोड़ा घोषित किया था। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया। जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।