बच्चों ने निकाली मतदाता जागरुकता रैली
शाहाबाद|राजकीय वरिष्ठमाध्यमिक स्कूल के विद्यार्थियों ने नगर में मतदाता जागरूकता रैली निकाली और लोगों को अपनी वोट बनवाने के लिए प्रेरित किया। रैली को प्राचार्य राजबीर पूनिया ने झंडी दिखाकर रवाना किया। उन्होंने कहा कि प्रत्येक विद्यार्थी अपने परिवार और पड़ोस में सभी को मतदान करने के लिए प्रेरित करें। उन्होंने कहा कि एक जनवरी 2015 को निश्चित तिथि मानकर वोट बनवाने का कार्य बूथ स्तर पर चल रहा है और जिनकी आयु एक जनवरी को 18 वर्ष की हो जाएगी। वे सभी युवा अपने-अपने बूथों पर जाकर वोट बनवाएं। ताकि देश की प्रजातांत्रिक व्यवस्था को मजबूत किया जा सके। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में वोट देना सभी का अधिकार है और प्रत्येक नागरिक को अपने प्रतिनिधि चुनने के लिए इस अधिकार का प्रयोग अवश्य करना चाहिए। इस अवसर पर लक्ष्मी प्रसाद शास्त्री, सुरेंद्र वधवा, यज्ञदत्त शर्मा, सुरेंद्र जोगी, अनितार अरोड़ा, कंवलपाल शर्मा, आरके भाटिया, चमनलाल, उत्तम कौर, गुरमिंद्र कौर, हरमिंद्र, स्वर्ण सिंह, जसमिंद्र कौर, रुपिंद्र कौर, सरोज और सीमा मौजूद थी।