पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • वेतन नहीं मिलने के कारण स्वास्थ्य कर्मियों में रोष

वेतन नहीं मिलने के कारण स्वास्थ्य कर्मियों में रोष

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सामुदायिकस्वास्थ्यकेंद्र के कर्मचारियों को पिछले महीने का वेतन अभी तक नहीं मिल पाया है। इससे स्वास्थ्य कर्मियों में रोष है। हालांकि प्रदेश सरकार द्वारा तय नीति के अनुसार हर महीने की पहली तारीख को वेतन देना सुनिश्चित किया गया है। अगर पहली तारीख को अवकाश हो तो एक दिन पहले ही कर्मचारी को वेतन मिल जाता है। लेकिन नौ दिनों के बीत जाने के बावजूद कर्मियों को वेतन नहीं मिला है।

इस बारे में वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी डॉ. रविंद्रनाथ शर्मा ने बताया कि कर्मचारियों की सैलरी तैयार नहीं हो पाई है। उन्होंने कहा कि सैलरी कार्ड तैयार किए जा रहे हैं और एक-दो दिनों में कर्मचारियों को सैलरी मिल जाएगी। वहीं अकाउंट का कार्यभार संभाल रहे सहायक कमलदीप सिंह ने बताया कि ई-सैलरी तैयार करने के लिए प्रशिक्षित व्यक्ति नहीं है।

उन्होंने बताया कि अजय सहगल ई-सैलरी बनाते थे, जिनका तबादला कुरुक्षेत्र हो गया है। उन्होंने बताया कि बिजली नेट की उपलब्धता की कमी के कारण सैलरी नहीं बन पाई है। वहीं दूसरी ओर सहायक कमलदीप सिंह को प्रतिनियुक्ति पर स्वास्थ्य सेवाएं मलेरिया पंचकूला में भेजने के आदेश हो गए हैं। गौरतलब है कि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के कर्मचारियों ने उक्त सहायक के खिलाफ दुव्र्यवहार मानसिक रूप से प्रताडि़त करने की शिकायत की थी। हालांकि अभी तक कमलदीप सिंह को रिलीव नहीं किया गया है।