पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • दीया बनी कॉमेडी की सुपरस्टार

दीया बनी कॉमेडी की सुपरस्टार

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शाहाबाद| डीएवीशताब्दी पब्लिक स्कूल में मंगलवार को मोनो एक्टिंग प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रतियोगिता का शुभारंभ प्राचार्या सरिता कौशिक ने किया। उन्होंने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति के भीतर एक कलाकार छिपा होता है और जरूरत केवल उसको बाहर निकालने की है। इसी उद्देश्य से मोनो एक्टिंग प्रतियोगिता आयोजित की गई। ताकि बच्चों के भीतर छिपी प्रतियोगिता को उभारा जा सके। प्रतियोगिता में दीया चावला को कॉमेडी का सुपर स्टार घोषित किया गया। कक्षा पहली से चौथी में भूमि ने पहला, इशिका ने दूसरा माधव ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। कक्षा पांचवीं से सातवीं में दीया ने पहला, पलक ने दूसरा अशमीत ने तीसरा और गुरलीन ने सांत्वना पुरस्कार प्राप्त किया।