- Hindi News
- गुरु गोबिंद सिंह से प्रेरणा ले समाज : सिंह
गुरु गोबिंद सिंह से प्रेरणा ले समाज : सिंह
शाहाबाद| गुरु गोबिंद सिंह के प्रकाशोत्सव के उपलक्ष्य में निकाली जा रही प्रभातफेरियों की शृंखला में बुधवार की प्रभातफेरी गुरुद्वारा श्री गुरुनानक दरबार से चल कर किशनगढ़ रोड पर ठेकेदार बलकार सिंह के निवास पर पहुंची। जहां आयोजकों ने प्रभातफेरी का स्वागत पुष्प वर्षा आतिशबाजी से किया। प्रभातफेरी का शुभारंभ शब्द कीर्तन से किया गया। ज्ञानी अमरीक सिंह ने कहा कि हमें मानव जाति के लिए सर्वस्व न्यौछावर करने वाले गुरु गोबिंद सिंह से प्रेरणा लेनी चाहिए। उन्होंने कहा कि उन्हें अपने राष्ट्र धर्म के लिए अपना ही नहीं बल्कि अपने सारे परिवार का बलिदान दे दिया। इस अवसर पर शेर सिंह, जसबीर सिंह, यादवेंद्र सिंह, हरिंद्र सिंह, बलदेव सिंह, अजीत सिंह, सुखचैन सिंह, हरप्रीत सिंह, कुलवंत सिंह चावला, जगजीत सिंह, गुरजीत सिंह, बलबीर सिंह, त्रिलोचन हांडा, मलकिंद्र सिंह, हरीश मोंगा उपस्थित थे।