चोरी की कार सहित आरोपी पकड़ा
शाहाबाद| पुलिसने जांच के बाद शाहबाद से कार चोरी के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया। साथ ही आरोपी से चोरीशुदा कार भी बरामद की। पुलिस प्रवक्ता सुरेश कुमार ने बताया कि थाना शाहाबाद में अटारी कॉलोनी वासी हरबंस लाल ने शिकायत दर्ज कराई थी कि शाहाबाद वासी दलेर सिंह ने मौका पाकर उसकी कार चोरी कर ली। जिसपर पुलिस चौकी हुडा से एएसआई मोमन राम रमेश कुमार की टीम ने छानबीन शुरू की। जांच पड़ताल के बाद पुलिस ने आरोपी दलेर सिंह वासी शिव कालोनी को गिरफ्तार किया। आरोपी से चोरी की कार भी बरामद हुई। वहीं ज्योति नगर करनाल वासी दीपक गोलन ने बताया कि चोरों ने सलारपुर रोड स्थित आकाश नगर कुरुक्षेत्र से उसकी कार चोरी कर ली। पता चलने पर उसने पुलिस को सूचित किया।