- Hindi News
- बहू ने ससुर पर छेड़छाड़ मारपीट का आरोप लगाया
बहू ने ससुर पर छेड़छाड़ मारपीट का आरोप लगाया
शाहाबाद |खंड के एक गांव में एक महिला ने अपने ससुर पर छेड़छाड़ और मारपीट का आरोप लगाया है। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू की है। महिला ने बताया कि शुक्रवार दोपहर को उसका ससुर उसके घर में 15-16 युवकों को लेकर पहुंचा। बताया कि उस समय वह घर में अपनी मां और बच्चों के साथ थी। ससुर की आवाज सुनकर वह बाहर आई तो तीन-चार लड़कों ने उसे पकड़ लिया। इसके बाद उसके साथ छेड़छाड़ करने लगे। उसने बताया कि उसका अपने ससुर के साथ जायदाद के लिए झगड़ा चल रहा है।