- Hindi News
- नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर आज गोलपुरा में
नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर आज गोलपुरा में
शाहाबाद |स्टार क्लब द्वारा गांव गोलपुरा में नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर लगाया जाएगा। क्लब के प्रधान उमेश गर्ग ने बताया कि गोलपुरा के शिव मंदिर में रविवार को नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर लगेगा। शिविर में डाॅ. अभिमन्यु अग्रवाल एवं डा. नेहा लोगों के स्वास्थ्य की जांच करेंगे। उन्हें नि:शुल्क दवा दी जाएगी। ईसीजी अौर शुगर की नि:शुल्क जांच होगी।