पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • ट्रैक्टर की टक्कर से महिला जख्मी

ट्रैक्टर की टक्कर से महिला जख्मी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ट्रैक्टर की टक्कर से महिला जख्मी

शाहाबादशाहाबादबराड़ा रोड पर ट्रैक्टर की चपेट में आने से एक महिला जख्मी हो गई। घायलावस्था में उसे राहगीरों ने अस्पताल पहुंचाया। साधु राम निवासी बड़ौली, अम्बाला ने बताया कि वह और उसकी बुला नैबो देवी बाइक पर रहे थे। शाहाबाद बराड़ा रोड पर एक तेजरफ्तार ट्रैक्टर ने बाइक को टक्कर मार दी। इससे उसकी बुआ जख्मी हो गई। पुलिस ने ट्रैक्टर चालक के खिलाफ केस दर्ज किया है।

स्टेशन पर मिला युवक का शव

कुरुक्षेत्र|थानेसररेलवे स्टेशन के नजदीक प्लेटफार्म पर एक व्यक्ति का शव मिला। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। हालांकि समाचार लिखे जाने तक मृतक की शिनाख्त नहीं हो पाई थी। ही यह पता चल पाया कि उसकी मौत कैसे हुई। जांच अधिकारी एएसआई रामपाल ने बताया कि स्टेशन मास्टर द्वारा सूचना दी गई कि एक व्यक्ति प्लेटफार्म के निकट मृत पड़ा है। जिस पर पुलिस मौके पर पहुंची। युवक की शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं।