पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • स्टार प्रचारक बुलाए तो जुड़ेगा आधा खर्चा

स्टार प्रचारक बुलाए तो जुड़ेगा आधा खर्चा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
विधानसभाचुनावमें यदि कोई प्रत्याशी किसी स्टार प्रचारक को बुलाता है तो उसका आधा खर्चा उम्मीदवारों के खर्चे में जोड़ा जाएगा। सभी प्रत्याशियों को खर्चे का हिसाब रजिस्टर में दर्ज कराना होगा। एसडीएम राजीव मेहता ने कहा कि विधानसभा क्षेत्र में चुनाव शांतिपूर्ण कराने के लिए सभी तैयारियां पूरी हैं। क्षेत्र में पल-पल पर नजर रखने के लिए उड़नदस्ते, एसएसटी टीमें, वीवीटी और वीएसटी टीमों का गठन कर दिया गया है।

शाहाबाद विस क्षेत्र में एक लाख 47 हजार 328 मतदाता अपने मत का प्रयोग करेंगे। इसके लिए विधानसभा क्षेत्र में 160 बूथों को स्थापित किया गया है। प्रत्याशियों की सुविधा के लिए बीडीपीओ कार्यालय के कमरा नंबर पांच में सिंगल विंडो कक्ष बनाया है। इस कक्ष का फोन नंबर 242743 और कक्ष नंबर दो में सूचना केंद्र बनाया गया है। इस कक्ष का टेलीफोन नंबर 240042 है। 24 घंटे कोई भी व्यक्ति शिकायत और किसी प्रकार की सूचना दे सकता है।

शाहाबादमें जगह की निर्धारित : एसडीएमने कहा कि प्रशासन ने दलों को पोस्टर और बैनर लगाने के लिए निर्धारित जगहों की सूची की है। बराड़ा रोड और नई अनाजमंडी रोड पर प्रचार-प्रसार की सामग्री लगाई जा सकेगी। जीटी रेडक्रॉस करते समय एक साथ काफिले में पांच गाड़ियों को ही जाने की अनुमति दी जाएगी।

ढाबे और होटल मालिकों को रखना होगा हिसाब

एसडीएममेहता ने कहा कि इन विधानसभा चुनावों में ढाबे और होटल मालिकों को भी रोजाना सभी राजनीतिक दलों के खाने-पीने का हिसाब उनके नाम से अपने रजिस्टर पर लिखना होगा। उन्होंने मीटिंग के दौरान ढाबा होटल मालिकों को निर्देश भी दिए कि तमाम खर्चे का ब्योरा निर्वाचन अधिकारी को देना होगा।

चार बूथों को बनाया आदर्श बूथ

एसडीएममेहता ने बताया कि शाहाबाद विधानसभा क्षेत्र में सानेवाल में बूथ नंबर 78 खालसा सीनियर सेकेंडरी स्कूल, आर्य कन्या महाविद्यालय के बूथ नंबर 68, विश्वास पब्लिक स्कूल के बूथ नंबर 71 और गीता स्कूल के बूथ नंबर 82 को आदर्श बूथ बनाया है।

शाहाबाद| राजनीतिकदलों के प्रतिनिधियों से बातचीत करते निर्वाचन अधिकारी एवं एसडीएम राजीव मेहता।

शाहाबाद |शाहाबाद के इतिहास में पहली बार विधानसभा चुनावों के लिए प्रत्याशियों का नामांकन अपने शहर में ही भरा जाएगा। ऐसा शाहाबाद को उपमंडल का दर्जा मिलने के पश्चात संभव हो पाया है। रिटर्निंग अधिकारी और एसडीएम राजीव मे