पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • नेता जी रखते हैं बंदूकें धंतौड़ी के पास रिवाल्वर

नेता जी रखते हैं बंदूकें-धंतौड़ी के पास रिवाल्वर

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शाहाबादसेकांग्रेस प्रत्याशी अनिल धंतौड़ी की चल संपति 28 लाख 42 हजार 398 रुपए है। जिसमें 50 हजार रुपए नकद है। 19 लाख 50 हजार रुपए की टयोटा गाड़ी और 50 हजार रुपए कीे मारुती कार उनके पास है।साढ़े चार लाख रुपए के जेवर, एक रिवाल्वर भी है। उनकी धर्मप|ी सुनीता देवी के नाम छह लाख 68 हजार 930 रुपए की संपत्ति है।

धंतौड़ी की अचल संपति 25 लाख और सुनीता देवी की एक करोड़ 40 लाख रुपए की अचल संपत्ति है। इनेलो प्रत्याशी रामकरण काला की चल संपत्ति 10 लाख 66 हजार 838 रुपए और अचल संपत्ति एक करोड़ 50 लाख रुपए हैं। उनकी धर्मप|ी सुरेंद्रो की चल संपति साढ़े अचल सम्पति 36 लाख 80 हजार रुपए है। भाजपा प्रत्याशी कृष्ण बेदी की चल संपति पौने तीन अचल संपत्ति 20 लाख की है। प|ी शांति देवी की अचल संपत्ति 30 लाख की है।

संधू भी रखते हैं रिवाल्वर

इनेलोप्रत्याशी जसविंद्र सिंह संधू के पास 16 लाख की चल संपत्ति है। उनके पास भी पिस्टल राइफल है। धर्मप|ी अमरजीत कौर के पास सात लाख की चल संपत्ति है। जबकि अचल संपत्ति साढ़े चार करोड़ की है। कांग्रेस प्रत्याशी मंदीप सिंह चट्ठा की चल संपत्ति 51 लाख की है। उनके पास भी 32 बोर रिवाल्वर है। उनकी धर्मप|ी रमनदीप कौर की चल संपति 99 लाख 31 हजार की है। चट्ठा की अचल संपति 10 करोड़ 42 लाख धर्मप|ी की साढ़े चार करोड़ है। कवरिंग उम्मीदवार वित्त मंत्री हरमोहिंद्र सिंह चट्ठा की चल संपत्ति एक करोड़ है। उनकी धर्मप|ी निर्मलदीप की चल संपत्ति 66 लाख 30 हजार है।