बारिश में बाधित रही बिजली सप्लाई
शाहाबाद|शनिवार सुबहसे ही कभी धीमी कभी तेज चल रही बारिश और नगर में बिजली होने से लोगों के दैनिक कामकाज की रफ्तार धीमी कर दी। वहीं शनिवार को स्कूल बंद होने के कारण बच्चों ने राहत की सांस ली। दूसरी ओर दफ्तर जाने वालों दुकानदारों को मुश्किलों का सामना करना पड़ा। सारा दिन बारिश होने की वजह से लोग घरों में रहे। जिस कारण सारे बाजार खाली नजर आए। बारिश के कारण सुबह नगर में बिजली सप्लाई बाधित हो गई। वजह से बिजली कर्मियों को भी बिजली ठीक करने के लिए परेशानी हुई। पूरा दिन बिजली की आंख मिचौली चलती रही, जिससे बिजली पर आधारित सभी काम धंधे ठप रहे।