अलग-अलग मारपीट मामले में 14 नामजद
शाहाबाद | माजरीमोहल्ला शाहाबाद में दो पक्षों के बीच मारपीट मामले में पुलिस ने सात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। माजरी मोहल्ला वासी इंद्रजीत ने बताया कि गामा, देजी, कालू, शंटी, सन्नी, डोला खान प्रिंस ने मिलकर उसके साथ मारपीट की। जिसमें वह घायल हो गया। वहीं लाडवा पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ मारपीट का मामला दर्ज किया है। डेरा लाडवा वासी हैदर अली ने बताया कि बलदेव, विनोद, कान्नू प्रदीप ने उसके उसके दोस्त नरेश के साथ मारपीट की। वहीं छलौंदी लाडवा वासी गुरविंद्र सिंह ने बताया कि राजेश, रवि लाल विकास ने रंजिश के चलते उन पर हमला किया, जिसमें उसे उसके साथी संजीव कुमार काे चोटें लगी। पुलिस ने तीनों मामलों में जांच शुरू की है।