पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पेंशनर्स की समस्या का सीएम से कराएंगे समाधान : बेदी

पेंशनर्स की समस्या का सीएम से कराएंगे समाधान : बेदी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
हरियाणागवर्नमेंट पेंशनर्स यूनाइटिड फ्रंट ने राज्यमंत्री को सीएम के नाम ज्ञापन दिया, जिसमें 65, 70, 75 वर्ष की आयु पर पड़ोसी राज्य की तर्ज पर मूल पेंशन में 5, 10 15 प्रतिशत की बढ़ोतरी, पेंशनर्स को भी कर्मचारियों के समान 2000 रुपए प्रतिमाह तदर्थ राशि प्रदान करने, महंगाई भत्ते की किस्त पहले की भांति देने, जनवरी 2006 से पूर्व बाद के पेंशनर्स की पेंशन संबंधी विसंगतियों को छटे वेतन आयोग के अनुरूप दूर करने, फैमिली पेंशनर्स को एलटीसी सुविधा देने, बिजली विभाग में ट्रेड बेनीफिट के नाम से दिया जा रहा बिजली भत्ता हरियाणा बिजली बोर्ड बिजली निगमों के पेंशनर्स को भी देने, कैश लैश मेडिकल सुविधा देने, पंजाब के समान 25 वर्ष की सेवा पर 50 प्रतिशत पेंशन देने, हरियाणा रोडवेज की बसों में स्त्रियों के समान 60 वर्ष की आयु पर किराए में छूट देने सिविल पेंशनर्स को भी एक पद एक पेंशन दिए जाने की मांग की।

शाहाबाद| बैकुंठपुरीहनुमान मंदिर में आयोजित कार्यक्रम में राज्य मंत्री कृष्ण बेदी को सम्मानित करते पैंशनर्स यूनियन के सदस्य।

भास्कर न्यूज|शाहाबाद

राज्यमंत्रीकृष्णबेदी ने कहा कि वे जल्द ही पेंशन यूनियन के प्रतिनिधि मंडल को मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर से मिलवाएंगे। पूरी उम्मीद है कि सीएम खट्टर उनकी समस्याओं का समाधान करेंगे। वे शनिवार को श्री बैकुंठपुरी हनुमान मंदिर में आयोजित हरियाणा गवर्नमेंट पैंशनर्स यूनियन की मीटिंग को संबोधित कर रहे थे। बेदी ने कहा कि हमें इन पेंशनर्स द्वारा समाज को दी गई सेवाओं को हमेशा याद रखना होगा। इस अवसर पर राव रणजीत सिंह, रविंद्र सांगवान ठोल, मुलख राज गुंबर, यूनियन के प्रधान कुलदीप शर्मा, उपप्रधान एचपी बब्बर, संत लाल सिदाना, हरसिमरण सिद्दू, कमल शर्मा एडवोकेट, अशोक वत्स, सुरेंद्र माजरी, राजीव गुप्ता, अरूण कंसल, रामफल मौजूद रहे।