- Hindi News
- सरकार बना रही नई खेल नीति की रूपरेखा : मीणा
सरकार बना रही नई खेल नीति की रूपरेखा : मीणा
>जिला स्तरीय ग्रामीण खेल प्रतियोगिता शुरू
भास्करन्यूज|कुरुक्षेत्र
भारतीयखेलप्राधिकरण के सहायक निदेशक एचएल मीणा ने कहा कि राज्य सरकार ने उभरते हुए खिलाड़ियों की प्रतिभा को निखारने के लिए मंच उपलब्ध करा रही है। सभी खिलाड़ियों को मेहनत के साथ प्रतियोगिताओं में भाग लेकर अपने प्रदेश का नाम रोशन करना चाहिए। वे द्रोणाचार्य स्टेडियम में जिला स्तरीय ग्रामीण खेल प्रतियोगिता के शुभारंभ पर बोल रहे थे। इससे पहले सहायक खेल निदेशक ने सभी खिलाड़ियों से परिचय लिया।
उन्होंने कहा कि आज के आधुनिक दौर में बच्चों के पास खेल मैदान तक पहुंचने का भी समय नहीं रहा है। इस लिए सबसे पहले खेलों में भाग लेना सबसे बड़ी उपलब्धि है। सरकार ने खिलाड़ियों की प्रतिभा में निखार लाने के लिए कई योजनाओं को लागू किया है। राज्य सरकार नई खेल नीति बनाने की रूपरेखा भी तैयार कर रही है। उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों को खेलों के साथ-साथ शिक्षा की तरफ भी पूरा ध्यान देने की जरूरत है। हाकी प्रशिक्षक गुरविंद्र सिंह ने कहा कि प्रत्येक खिलाड़ी को एक लक्ष्य लेकर मैदान पर आना चाहिए। इस प्रतियोगिता में जिला की छह टीमों ने भाग लिया। इस प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला शाहबाद और कुरुक्षेत्र महिला हाकी टीम के बीच खेला गया। मुकाबले में शाहबाद की टीम ने कुरुक्षेत्र की टीम को 2-1 गोल के अंतर से हराया। मौके पर हाकी कोच शिव कुमार सैनी भी मौजूद थे।
कुरुक्षेत्र| द्रोणाचार्यस्टेडियम में आयोजित जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता के दौरान खिलाडिय़ों से परिचय लेते भारतीय खेल प्राधिकरण के सहायक निदेशक एचएल मीणा